रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म रूही का एक और दमदार गाना रिलीज हो गया है । इस गाने का नाम नदियों पार है । जाह्नवी ने इस गाने पर सोलो डांस किया है । गाने पर जाह्नवी कपूर ठुमके लगाती नज़र आ रही है, जिसमें उनका अंदाज बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लग रहा है ।
वीडियो में एक्ट्रेस गोल्डन गर्ल के लुक में नज़र आ रही हैं । उन्होंने स्कर्ट के साथ क्रॅाप टॅाप वन हैंड स्लीव कैरी किया है । इसके साथ पाजेब जाह्नवी के पूरे लुक को कम्पलीट कर रहा है । ये गाना पॉपुलर पंजाबी गाने Let The Music Play का रिमिक्स वर्जन है । बता दें कि ओरिजिनल गाना 2008 में रिलीज हुआ था । जिसे शामुर ने कंपोज किया था । रीमिक्स वर्जन को शामूर, रश्मीत कौर, आई पी सिंह ने गाया है । वहीं, इस गाने को सचिन- जिगर ने कंपोज़ किया है । गाने को आई पी सिंह और जिगर सरैया ने लिखा है । आप भी देखें वीडियो-
नदियों पार गाने को सोनी म्यूजिक ने रिलीज किया है । गाने को लेकर सोनी म्यूजिक इंडिया के सीनियर डायरेक्टर- मार्केटिंग, सानुजीत भुजबल ने प्रतिक्रिया दी है । उनका कहना है, “नादियों पार पार्टी लवर्स का पसंदीदा गाना रहा है और सचिन-जिगर का यह नया संस्करण ओरिजिनल को दिया गया ट्रिब्यूट है । यह बहुत जिवंत और उत्साहित करने वाला गाना है । मुझे यकीन है कि यह गाना दर्शकों का मनोरंजन ज़रूर करेगा ।”
वहीं, सचिन जिगर का मानना है, “यह गाना उन श्रोताओं की यादों को ताज़ा करेगा जो इसके ओरिजिनल को बेहद पसंद करते हैं । इस गाने के ओरिजिनल कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अद्भुत रहा । हमने एक साथ मिलकर इसमें और एनर्जी डालने की कोशिश की है और ये करते हुए हमें बहुत मज़ा आया । ” इसके अलावा गायिका रश्मीत कौर ने कहा, “सचिन-जिगर के डांस नंबर चार्टबस्टर्स रहे हैं और उनके लिए ‘नदियों पार ‘ यह गाना अपने आप में एक पार्टी की तरह था । यह गाना इंस्टेंट मूड लिफ्टर की तरह है और मैं इस गाने को लेकर सकारात्मक हूँ ।”
बता दें कि यह गाना हॉरर -कॉमेडी फिल्म रूही का है । इस गाने के रिलीज होते ही यह गाना नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है । गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं । फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव और वरूण शर्मा लीड रोल में नज़र आएंगे । यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमघरों में रिलीज होगी ।