1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. CM पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद रैली, श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की घोषणा की

CM पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद रैली, श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की घोषणा की

उत्तराखंड में आगामीं विधानसभा चुनावों की तैयारियों तहत BJP सूबे में जन आशिर्वाद रैली निकाल रही है। शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की घोषणा की। ससे पहले GVK हेलीपैड पर सीएम धामी का स्वागत किया गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद रैली, श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की घोषणा की

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

पौड़ी: उत्तराखंड में आगामीं विधानसभा चुनावों की तैयारियों तहत BJP सूबे में जन आशिर्वाद रैली निकाल रही है। शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की घोषणा की। ससे पहले GVK हेलीपैड पर सीएम धामी का स्वागत किया गया।

इसके बाद सीएम धामी कोटेश्वर डैम के पास से एक जुलूस के साथ रैली स्थल रामलीला मैदान तक पहुंचे। इस दौरान मेडिकल कालेज गेट पर प्राचार्य डा चंद्रमोहन रावत के नेतृत्व में मेडिकल छात्रों और फेकल्टी ने सीएम का अभिनंदन किया। सीएम धामी के साथ स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, वन मंत्री डा हरक सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी रैली में शामिल रहे।

सीएम धामी ने रामलीला मैदान में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि अपने स्तर की जन समस्या का समाधान वहीं पर करें। अन्यथा सरकार संबंधित अधिकारी का जवाब तलब भी करेगी। उन्होने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू करवाने को लेकर सरकार प्रयासरत है, लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है।

आगे उन्होने कहा कि रैली को लेकर क्षेत्र की जनता ने जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है उसके लिए वह और भाजपा जनता के ऋणी भी हैं। इसके बाद सीएम धामी ने श्रीनगर नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की। सीएम धामीं के इस घोषणा के बाद जनता ने जोरदात ताली बजाकर स्वागत किया।

वहीं प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी रैली को संबोधित किया। सीएम धामी श्रीनगर राजकीय मेडिकल कालेज में समीक्षा बैठक भी लेंगे, वहीं श्रीनगर गढ़वाल के विकास के लिए भी घोषणा कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...