जम्मू कश्मीर से सबसे आर्टिकल 370 हटा है तब से ही पाकिस्तान बैखलाया हुआ है, पाक इस वक्त भारत में किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए आतंकियों की घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश कर रहा है। इस बिच भारतीय सैनीक लगातार मुहतोड़ जवाब दे रही है। हाल ही में भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों को ढेर किया था और अब एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज बडगाम के चौदरा इलाके में सक्रिय एक हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों का पहचान अमीर शफी डार, शब्बीर अहमद गनी और मुदासिर अहमद खान के रूप में की गई है। और ये तीनों किसी बड़े हमले की फिराक में थे। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है।