1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जवानों के जज्बे को सलाम, गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 4 घंटे तक चलते रहे 100 जवान

जवानों के जज्बे को सलाम, गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 4 घंटे तक चलते रहे 100 जवान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जवानों के जज्बे को सलाम, गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 4 घंटे तक चलते रहे 100 जवान

जम्मू कश्मीर में इस वक्त भारी बर्फबारी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ पड़ा है। इस बीच कमर तक बर्फीले रास्ते में चलकर 100 सेना के जवानों ने एक गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया है। जवानों के इस जज्बे को पीएम मोदी ने सलाम किया है।

भारतीय सेना के 100 जवानों और 30 नागरिकों की मदद से करीब चार घंटे तक चलने के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। उनके इस जज्बे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

इंडियान आर्मी के चिनार कॉर्प्स की ओर से जानकारी दी गई की भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला शमीमा को अस्पताल ले जाने की जरूरत आ पड़ी। जिसके बाद चार घंटे तक 100 से ज्यादा सेना के जवानों और 30 आम नागरिको शमीमा के सात चलते रहे। शमीमा को स्ट्रेचर पर बर्फ से होकर ले जाया जा रहा था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर सेना की बहादुरी की मिसाल दी। उन्होंने लिखा है कि, हमारी सेना को उसकी वीरता और प्रफेशनलिज्म के लिए जाना जाता है। और मानवता के लिए भी। जब भी लोगों को जरूरत होती है, हमारी सेना हर संभव चीज करती है। हमारी सेना पर गर्व है। उन्होंने शमीमा और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए कामना भी की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...