1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है जाख मेला

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है जाख मेला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है जाख मेला

(चमोली से संवाददाता पूरन भिलंगवाल की रिपोर्ट)

उत्तराखंड के जोशीमठ में जाख मेला बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्षेत्र के सभी गांव में इस मौके पर जाख देवरा यात्रा परंपराओं के साथ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ निकाली जाती है।

स्थानीय लोगों की मान्यताओं के अनुसार जिन-जिन गांव में यह जाख देवता विराजमान हैं और जब भी इनकी देवरा यात्रा होती है उस साल भारी मात्रा में बर्फबारी होती है।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने बताया कि, माघ महीने में जाख मेला आयोजित किया जाता है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, यह देवरा यात्रा तभी सफल मानी जाती है जब हिमालय की सभी चोटियां बर्फ से सफेद हो। उस साल क्षेत्र के सभी गांव में खुशहाली ही खुशहाली रहती है।

इसके साथ ही यह भी कहा कि, जो भी व्यक्ति देवरा यात्रा में शामिल होता है वह नंगे पैर रहता है। चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...