1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत सिं‍ह राजपूत को इजरायल ने याद किया, सच्चा दोस्त बताया

सुशांत सिं‍ह राजपूत को इजरायल ने याद किया, सच्चा दोस्त बताया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत सिं‍ह राजपूत को इजरायल ने याद किया, सच्चा दोस्त बताया

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब दुनिया छोड़कर जा चुके है लेकिन उनकी मौत का गम आज भी लोगों के दिलो में छाया हुआ है।

अब इजरायल ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ‘सच्चा दोस्त’ बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

आपको बता दे कि इजरायली विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक गिलाड कोहेन ने ट्वीट किया, ‘सुशांत सिंह इजरायल के सच्चे दोस्त थे।

उनके निधन पर हम गहरा शोक प्रकट करते हैं। आप हमेशा याद आएंगे। जब वो इजरायल आए थे, तब कुछ ऐसा हुआ था। गाने का लिंक भी उन्होंने शेयर किया है।

बताते चले, सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म ड्राइव का एक गाना इजरायल में शूट किया था वहीं चूंकि वो विज्ञानं के छात्र थे इसलिए भी उस देश में उनकी रूचि थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...