1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Media Galiyara: क्या न्यूज़ नेशन चैनल होने वाला है बंद! मीडिया गलियारे में हलचल…

Media Galiyara: क्या न्यूज़ नेशन चैनल होने वाला है बंद! मीडिया गलियारे में हलचल…

मीडिया जगत के गलियारे में मीडिया के लोगों के लिए एक बड़े हलचल की खबर सामने आ रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही न्यूज नेशन बंद हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज के अनुसार, न्यूज नेशन ने शुक्रवार को आधी रात को 80 फीसद कर्मचारियों को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Media Galiyara: क्या न्यूज़ नेशन चैनल होने वाला है बंद! मीडिया गलियारे में हलचल…

मीडिया जगत के गलियारे में मीडिया के लोगों के लिए एक बड़े हलचल की खबर सामने आ रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही न्यूज नेशन बंद हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज के अनुसार, न्यूज नेशन ने शुक्रवार को आधी रात को 80 फीसद कर्मचारियों को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि चैनल के अंदर भारी उथल-पुथल चल रही है, जिसके कारण सभी क्षेत्रीय चैनल्स को भी बंद करने की तैयारी हो रही है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक संदेश में कहा गया है कि, “Sabko terminate kar diya. All anchors, reporters. 10 log bache hain total. Baki sab fired. Channel band kar rahe hain.”

इन दावों की माने तो, चैनल में मात्र 10 कर्मचारी ही बचे हैं, और बाकी सभी कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि, फिलहाल अभी तक न्यूज़ नेशन की तरफ से इन दावों पर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि संज्ञान में नहीं आया है।

ऐसे में यह चर्चाएं सच हैं या सिर्फ अफवाह, यह स्पष्ट होने के लिए चैनल के आधिकारिक बयान का इंतजार करना होगा। जब तक न्यूज़ नेशन या संबंधित अधिकारियों की पुष्टि इस संबंध में नहीं होती, तब तक इन दावों को पूरी तरह से सत्य मान लेना गलत होगा। पर मीडिया उद्योग से जुड़ी यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है, और आगे इस संबंध में क्या अपडेट आता है इसपर नजर बनाए रखना जरूरी है।

शुक्रवार का दिन न्यूज नेशन परिवार के लिए रहा ब्लैक फ्राइडे

बता दें कि शाम होते ही पत्रकारों को मेल करके, फ़ोन करके और बुलाकर नौकरी से निकाल दिया गया। आउटपुट, इनपुट, रिसर्च, टेक्निकल, कैमरा, एंकर्स की भी नौकरी गई है। 100 से ज्यादा पत्रकार हटाए गए हैं।

ऐसी सूचना मिल रही है कि नाइट शिफ्ट को बंद किया जाएगा। पूरी रिसर्च टीम को हटाया जा रहा है। नेशनल और रीजनल सभी चैनल्स के पत्रकारों पर यह गाज गिरी है। गौरतलब हो कि अभी हाल ही में डिजिटल चैनल से भी यहां पत्रकारों को हटाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...