1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. iPhone 12 बना दुनिया का बेस्ट 5G सेलिंग स्मार्टफोन

iPhone 12 बना दुनिया का बेस्ट 5G सेलिंग स्मार्टफोन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
iPhone 12 बना दुनिया का बेस्ट 5G सेलिंग स्मार्टफोन

ऐपल के हालिया लॉन्च iPhone 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स का भारत समेत दुनियाभर में जलवा दिख रहा है, तभी तो iPhone 12 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G मोबाइल हो गया है।

और इसने Huawei, OnePlus, Samsung, Oppo समेत अन्य पॉप्युलर कंपनियों के ढेरों 5जी स्मार्टफोन्स को पीछे छोड़ दिया है। आईफोन 12 लॉन्चिंग के 2 हफ्ते के अंदर ही दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला 5जी फोन हो गया है।

अक्टूबर महीने में iPhone 12 5G स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा बिक्री हुई, वहीं iPhone 12 Pro 5G कनेक्टिविटी वाला दूसरा सबसे पॉप्युलर स्मार्टफोन रहा। खास बात ये है कि आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स काफी महंगे हैं, लेकिन लोगों को ये मोबाइल्स ही पसंद आ रहे हैं, तभी तो इन स्मार्टफोन्स की डिमांड भी ज्यादा है और बिक्री भी खूब हो रही है।

ये स्मार्टफोन्स टॉप 10 में:-
iPhone 12 और iPhone 12 Pro के बाद 5G कनेक्टिविटी वाले जिस स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा बिक्री होती है, वो Samsung Galaxy Note 20 Ultra है।

इसके बाद चौथे नंबर पर Huawei Nova 7 5G, पांचवें नंबर पर Huawei P40 5G, छठे नंबर पर Oppo A72 5G, सातवें नंबर पर Huawei P40 Pro 5G, आठवें नंबर पर Samsung Galaxy Note 20 5G, नौवें नंबर पर Samsung Galaxu S20 Plus 5G और दसवें नंबर पर Oppo Reno 4 SE है।

आईफोन का मार्केट शेयर तगड़ा
5जी कनेक्टिविटी के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन iPhone 12 का कुल मार्केट शेयर 16 पर्सेंट है। वहीं iPhone 12 Pro का 8 पर्सेंट है। इसके बाद सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी का मार्केट शेयर 4 पर्सेंट है।

बाद बाकी फोन का 3 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक है। लेकिन इस सबके बीच एक बात साबित हो जाती है कि ऐपल के स्मार्टफोन्स की दीवानगी लोगों के सिर बोलती है, तभी तो 80 हजार से लेकर एक लाख रुपये से ज्यादा के आईफोन्स की भी बंपर बिक्री हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...