1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट पर लगी रोक, अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध जारी, पढ़ें

बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट पर लगी रोक, अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध जारी, पढ़ें

बिहार में अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बंद बुलाया गया है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से इस बंद का आह्वान किया गया है, जिसे मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी और जीतनराम मांझी के दल 'हम' ने भी सपोर्ट किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट पर लगी रोक, अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध जारी, पढ़ें

बिहार में अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बंद बुलाया गया है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से इस बंद का आह्वान किया गया है, जिसे मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी और जीतनराम मांझी के दल ‘हम’ ने भी सपोर्ट किया है।

इस बीच एहतियात के तौर पर बिहार के ज्यादातर जिलों में मोबाइल इंटरनेट को ही बंद कर दिया गया है ताकि अफवाहों को रोका जा सके। अग्निपथ स्कीम के विरोध का आज चौथा दिन है और लगातार उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में विरोध जारी है।

अब इस विरोध में राजनीतिक दलों के उतरने से इसकी व्यापकता और बढ़ने की संभावना है। शु्क्रवार को बिहार में कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को फूंक दिया था। इसके अलावा यूपी के बलिया में भी एक ट्रेन की कुछ बोगियों को जला दिया गया था। वहीं तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तो उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी और इसमें एक शख्स की मौत हो गई थी।

कांग्रेस ने सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ का विरोध करने का ऐलान किया है। पार्टी के सभी सांसद, कार्य समिति के सदस्य और अन्य पदाधिकारी रविवार को जंतर-मंतर पहुंचकर सत्याग्रह करेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भी सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

अग्निपथ स्कीम के विरोध में अलीगढ़ में शुक्रवार को हिंसक आंदोलन हुआ था। इस दौरान उपद्रवियों की भीड़ ने टप्पल थाना क्षेत्र में स्थित जट्टारी चौकी में आग लगा दी थी। इसके अलावा बड़े पैमाने पर वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी और पत्थर भी फेंके गए थे। अब ऐसे उपद्रवियों की अलीगढ़ पुलिस ने तस्वीरें जारी की हैं। यही नहीं शुक्रवार की रात को ही पुलिस ने तीस लोगों को हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। होम मिनिस्ट्री ऑफिस की ओर से बताया गया है कि अग्निवीरों के लिए अर्ध सैनिक बलों और असम राइफल्स की भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

यही नहीं मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अग्निवीरों को अर्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी। यही नहीं पहले बैच के लिए यह छूट 5 साल की होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...