हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को समर्पित होता है। इस अवसर पर देशभर के नेताओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इसी कड़ी में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
सीएम मोहन यादव ने लिखा,”यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:”
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नारी शक्ति ही सृजन और समृद्धि की आधारशिला है। मध्यप्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाना मेरे जीवन का ध्येय है। आपके सशक्त, आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण… pic.twitter.com/psfAE5r5rj
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 8, 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नारी शक्ति ही सृजन और समृद्धि की आधारशिला है। मध्यप्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाना मेरे जीवन का ध्येय है। मैं महिलाओं के सशक्त, आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण भविष्य के लिए सतत प्रयासरत रहूंगा।
इस महिला दिवस पर, राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।