1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. International Road Trip:अब अपनी गाड़ी से लगाये विदेश का चक्कर, महज कुछ घंटों में ऐसे पहुंचे इन देशों में…

International Road Trip:अब अपनी गाड़ी से लगाये विदेश का चक्कर, महज कुछ घंटों में ऐसे पहुंचे इन देशों में…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
International Road Trip:अब अपनी गाड़ी से लगाये विदेश का चक्कर, महज कुछ घंटों में ऐसे पहुंचे इन देशों में…

Report by: Geetanjali Lohani

नई दिल्ली: फॉरेन ट्रिप का सपना हर किसी का होता है। और कई लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिए जाते भी है लेकिन वो सभी फ्लाइट लेकर फॉरेन घूमने जाते है। पर क्या आप लोग जानते है कि अब फ्लाइट को छोड़ आप रोड ट्रिप से भी इंटरनेशनल टूर का मजा ले सकते है। जी हां ऐसे कई देश है जहां आप हवाई यात्रा की बजाए कार या बस से घूमने निकल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि राजधानी दिल्ली से आप सड़क मार्गों के जरिए कौन-कौन से देश घूम सकते है-

सिंगापुर- सिंगापुर अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और नैचुरल ब्यूटी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। हर ट्रैवलर की लिस्ट में सिंगापुर जरूर शामिल होता है। क्या आप जानते है कि दिल्ली से सिंगापुर की दूरी करीब 5,926 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 91 घंटे का समय लगता है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए सिंगापुर पहुंचा जा सकता है।

कैसे पहुंचेंगे दिल्ली से सिंगापुर- सिंगापुर जाने के लिए आपको इंटरनेशनल पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैवल डॉक्यूमेंट, स्पेशल ओवरलैंड पर्मिट, कार्नेट फीस और वीज़ा की जरूरत पड़ेगी।

थाईलैंड- दिल्ली से थाईलैंड का हवाई सफर सड़क मार्गों की तुलना में ज्यादा सस्ता है। लेकिन भारत-थाईलैंड हाईवे से आप काफी आसानी से वहां पहुंच जाएंगे। थाईलैंड पहुंचने के लिए आपको सड़क मार्गों के जरिए करीब 4,198 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जिसमें लगभग 71 घंटे का समय लगेगा। आप दिल्ली से इंफाल, मोरेह, बागान, इन्ले लेक, यान्गोन, मायसोत, टाक और बैंकॉक होते हुए थाईलैंड जा सकते हैं।

कैसे पहुंचेंगे दिल्ली से थाईलैंड- थाईलैंड जाने के लिए आपको सड़क मार्गों के लिए जरूरी परमिट, इंटरनेशनल पासपोर्ट, 200% कार्नेट फीस, लीड कार और वीज़ा का इंतजाम करना होगा।

मलेशिया- मलेशिया भी एक बेहद खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में शामिल है। यहां की खूबसूरत शाम, आलीशान इमारतें और समुद्री किनारे टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र हैं। मलेशिया पहुंचने के लिए आपको हू-ब-हू थाईलैंड के रोड मैप को फॉलो करना होगा। थाईलैंड पार करते ही आप मलेशिया की सीमा में दाखिल हो जाएंगे।

कैसे पहुंचेंगे दिल्ली से मलेशिया- दिल्ली से मलेशिया जाने के लिए आपको सभी जरूरी परमिट लेने होंगे। इसके अलावा पासपोर्ट, ट्रैवल डॉक्यूमेंट, वीज़ा और आगमन व प्रस्थान की डॉक्यूमेंट भी लेना होगा।

श्रीलंका- श्रीलंका अपने बेतहाशा खूबसूरत समुद्री किनारों और घने जंगलों के लिए काफी लोकप्रिय है। दिल्ली से करीब 3,704 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्रीलंका पहुंचने में कार से करीब 78 घंटे का समय लगता है। यहां जाने के लिए आपको दिल्ली से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और फिर तमिलनाडु जाना होगा। इसके बाद कोलंबो के लिए एक नौका लेनी होगी।

श्रीलंका कैसे पहुंचेंगे- श्रीलंका जाने के लिए आपको सभी जरूरी परमिट के अलावा, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ेगी।

भूटान- भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है। इस देश का शांत माहौल और विविध संस्कृति टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करती है। दिल्ली से भूटान की दूरी करीब 2006 किलोमीटर है, जहां सड़क के रास्ते जाने पर करीब 39 घंटे का समय लगेगा। आप दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम होते हुए भूटान पहुंच सकते हैं।

कैसे जाएंगे भूटान भूटान जाने के लिए आपको किसी तरह के वीज़ा की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर जा सकते हैं। देश में दाखिल होने के लिए आपको थोड़े बहुत ही डॉक्युमेंट की ही जरूरत पड़ती है।

बांग्लादेश- भारत की सीमा से जुड़ा बांग्लादेश सड़क मार्गों के लिहाज से सबसे सुविधाजनक देश है। समुद्री किनारों से सटा बांग्लादेश भी एक बेहद खूबसूरत देश है। दिल्ली से बांग्लादेश की दूरी करीब 1,713 किलोमीटर है, जिसे पूरा करने में लगभग 30 घंटे का समय लगेगा। आप दिल्ली से उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच सकते हैं।

बांग्लादेश कैसे जाना होगा- सड़क मार्गों के जरिए बांग्लादेश पहुंचने के लिए आपको कई अलग-अलग तरह के परमिट के अलावा इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट भी लेना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...