1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अफगानिस्तान: गजनी प्रांत में यात्री विमान क्रैश, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

अफगानिस्तान: गजनी प्रांत में यात्री विमान क्रैश, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अफगानिस्तान: गजनी प्रांत में यात्री विमान क्रैश, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत गजनी में सोमवार दोपहर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अफगान का यह विमान तालिबान के कब्जे वाले इलाके में क्रैश हुआ है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो एफजी 507 के क्रैश होने की पुष्टी की गई है। यह विमान स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1.10 के करीब क्रैश हुआ है। कहा जा रहा है कि विमान में 83 लोग सवार थे और कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

बोइंग 737-400 गजनी प्रांत के देह यक जिले में गिरा है। विमान से आग और धुआं निकल रहा था। गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने एएफपी से कहा कि, गजनी प्रांत के देह यक जिले में स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बज कर 10 मिनट के करीब एक विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में आग लगी हुई है और ग्रामीण इसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, हम अब भी नहीं जानते हैं कि क्या यह सैन्य विमान था या वाणिज्यिक। प्रांत में पुलिस के एक प्रवक्ता ने भी विमान हादसे की पुष्टि की लेकिन उन्हें विमान के बारे में जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया पर अलग-अलग जानकारियां आ रही है। कुछ लोगों ने दावा किया है कि विमान सरकारी आरियाना अफगान एयरलाइंस का है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि अफवाहें सही नहीं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...