1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. यादव द्वारा रवींद्र भवन, भोपाल में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित सूर्य उपासना कार्यक्रम उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा

सीएम डॉ. यादव द्वारा रवींद्र भवन, भोपाल में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित सूर्य उपासना कार्यक्रम उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा

गुड़ी पड़वा से गंगा दशमी तक “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें नदियों, तालाबों और प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण पर काम होगा।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. यादव द्वारा रवींद्र भवन, भोपाल में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित सूर्य उपासना कार्यक्रम उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा

भोपालः डॉ. मोहन यादव ने नव संवत्सर और विक्रमोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन परंपरा के इस पर्व में भले ही अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के नाम बदलते हों, लेकिन विक्रम संवत एक ही है। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य को सुशासन और पराक्रम का प्रतीक बताया।

विक्रमादित्य के जीवन मूल्यों पर सालभर होंगे कार्यक्रम

सीएम ने बताया कि प्रदेश में विक्रमादित्य के जीवन मूल्यों पर पूरे साल विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही विक्रमादित्य रिसर्च सेंटर की स्थापना कर फेलोशिप भी दी जा रही है।

जल संरक्षण को लेकर भी बड़ा ऐलान

गुड़ी पड़वा से गंगा दशमी तक “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें नदियों, तालाबों और प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण पर काम होगा।

मध्यप्रदेश नदियों का मायका- सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और जल संरचनाओं को सहेजना हमारी प्राथमिकता है। फिलहाल, पूरे प्रदेश में नव वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...