1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Instgram अपना Lite Version लाने की तैयारी में,2 MB से भी कम की होगी ऍप्स की साइज

Instgram अपना Lite Version लाने की तैयारी में,2 MB से भी कम की होगी ऍप्स की साइज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Instgram अपना Lite Version लाने की तैयारी में,2 MB से भी कम की होगी ऍप्स की साइज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram की एक नए अवतार में एंट्री होगी। दरअसल Instagram की तरफ से ऐलान किया है कि कंपनी Instagram के lite वर्जन की टेस्टिंग कर रही है।

जिसकी जल्द भारत में लॉन्चिंग होगी। Instagram Lite को सबसे पहले भारत में एंड्राइड यूजर के लिए लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद Instagram lite को ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा।

2MB से कम होगी साइज

बता दें कि यह पहला मौका नही है, जब Instagram की तरफ से अपने किसी फीचर को सबसे पहले भारत में टेस्ट किया जा रहा है। इससे पहले Instagram की तरफ से कई अन्य फीचर को ग्लोबल रोलआउट से पहले भारत में लॉन्च किया गया है।

इसमें Instagram Reels, Reels Tab और Live Rooms का नाम आता है। कंपनी के ऐलान के मुताबिक Instagram का lite वर्जन 2MB से कम होगा। आपको बता दें कि आमतौर पर एक HD फोटो का साइज 2MB से ज्यादा होता है।

मतलब किसी भी यूजर के लिए Instagram को इंस्टॉल करने के लिए बेहद कम इंटरनेट डेटा की जरूरत होगी। इससे यूजर को शानदार एक्सपीरिएंस मिलेगा।साथ ही तेज स्पीड का भी लुत्फ उठाया जा सकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...