1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. भारत समेत दुनिया के कई देशों में क्रैश हुआ इंस्टाग्राम, यूज़र नहीं कर पा रहे इस्तेमाल

भारत समेत दुनिया के कई देशों में क्रैश हुआ इंस्टाग्राम, यूज़र नहीं कर पा रहे इस्तेमाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत समेत दुनिया के कई देशों में क्रैश हुआ इंस्टाग्राम, यूज़र नहीं कर पा रहे इस्तेमाल

लोकप्रिय फोटो शेयरिंग ऐप Instagram भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में डाउन हो गया। जिसके कारण यूजर्स को इसे एक्सेस करने में काफी परेशानी हो रही है।

खासतौर पर एंड्राइड यूजर्स के बीच Instagram डाउन होने की परेशानी बड़ी संख्या में सामने आई। जिसके बाद यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर व फेसबुक पर इसकी शिकायत करनी शुरू कर दी।

Down Detector वेबसाइट के अनुसार Instagram डाउन होने के बाद 800 से ज्यादा शिकायतें सामने आ चुकी हैं। जिसमें यूजर्स ने बताया कि उन्हें न्यूजफीड और स्क्रॉलिंग में परेशानी आ रही है। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि Reels को ओपन करने पर Instagram बार-बार क्रैश हो रहा है।

Instagram डाउन होने की समस्या 18 दिसंबर को शाम 3 बजे शुरू हुई, जिसके बाद यूजर्स ने इसकी शिकायत करना शुरू कर दिया। यह शिकायतों का दौरान शाम 5 बजे तक चला।

जहां यूजर्स ने Instagram डाउन होने पर नाराजगी जताई। वहीं कई यूजर्स ने इसका जमकर मजाक भी उड़ाया। बता दें कि यह समस्या बड़े स्तर पर नहीं थी, इसे कुछ एंड्राइड फोन यूजर्स के बीच ही देखा गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...