खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से है, यहां शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि यह हादसा ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुकाबिक, आगरा से नोएडा की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी। हादसे में इनोवा सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, लोगों ने हादसे की सूचना थाना बीटा-2 इलाके की पुलिस दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे में इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस को इनोवा को बस के नीचे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इनोवा सवार शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घायल की पहचान प्रिंस पाल पुत्र रामजीत उम्र 22 वर्ष निवासी डबुआ कालौनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।