{ Shivam ki report }
मेरा गांव मेरा देश कार्यक्रम के तहत सांसद गांव गांव जाकर जल संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात के पानी से लेकर ताल तलैया और गांव की पोखर में जल का संरक्षण किया जाए।
जिससे इलाके में जल की समस्या उत्पन्न ना हो। मेरा गांव मेरा देश कार्यक्रम के तहत आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा के सांसद राजकुमार चाहर ने फतेहपुरसीकरी इलाके के भडकॉल गांव के ग्रामीणों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया था। कार्यक्रम में मौजूद सांसद राजकुमार चाहर ने मंच से लोगों से अपील की कि गांव के युवा हफ्ते में एक दिन चिन्हित कर ले।
जिससे सभी गांव के युवा एक साथ मिलकर गांव में श्रमदान करें। साफ सफाई का कार्य करें। जिससे गांव में मित्रता बनी रहे। वैमनस्यता दूर हो और आपसी मेल मिलाप भी बना रहे।
आगरा का फतेहपुर सीकरी इलाका किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह वही इलाका है। जहां कभी अकबर आकर रुका था। मगर फतेहपुर सीकरी में पानी की समस्या उत्पन्न होने से अकबर को भी फतेहपुर सीकरी छोड़कर जाना पड़ा था।
लोगों से अपील कर रहे सांसद राजकुमार चाहर ने ग्रामीणों से निवेदन किया कि यहां अकबर जैसी स्थिति पैदा ना हो। लोग आपस में मिलकर श्रमदान करें। साफ सफाई करें। जल का संरक्षण करें।
कार्यक्रम मेरा गांव मेरा देश के अंतर्गत जहां सांसद राजकुमार चाहर ग्रामीणों से जल संरक्षण पर बातचीत कर रहे थे। तो वहीं कार्यक्रम के माध्यम से लॉकडाउन कि वक्त आने वाली समस्याओं के बारे में भी ग्रामीणों से चर्चा की गई।
इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि लोग कुरीतियों को भी अब हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दें। मृत्यु भोज को समाप्त किया जाए।
फतेहपुर सीकरी के भडकॉल गांव में मेरा गांव मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद राजकुमार चाहर ने नरेगा मजदूरों के तहत नया तालाब खुदवाने का कार्य भी शुरू करा दिया है।
दरअसल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी मजदूरों को कार्य दिए जाने के लिए मेरा देश मेरा गांव कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिससे सभी मजदूरों को रोजगार मिल सके और उनके परिवार का पालन भी हो सके।