{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
इंदिरापुरम इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार कहर का मामला उस वक्त सामने आया जब देर रात कानावनी पुस्ता रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद डाला जिन की मौके पर ही मौत हो गई इनमें से दो की शिनाख्त हो गई है। जबकि तीसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना इंदिरापुरम इलाके की कानावनी पुस्ता रोड पर 3 लोग पैदल जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति कार ने तीनों को रौंद डाला, इस दौरान तीनों की ही मौके पर मौत हो गई जिनमें से एक की पहचान 26 वर्षीय सोनू और 25 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। दोनों ही सिद्धार्थ विहार काशीराम योजना के बी ब्लॉक में रहने वाले हैं।

जैसे ही यह भयानक हादसा हुआ उसकी सूचना सड़क पर जा रहे लोगों के द्वारा आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई । सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित किया और तीसरे युवक की पहचान करने में जुट गई।
इनमें से सोनू नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था जबकि अशोक का नाम का युवक कनावनी में पानी के प्लांट में गाड़ी चलाता था। उधर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार मालिक को हिरासत में ले लिया और तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।