1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत की बायो-इकोनॉमी पिछले 8 साल में आठ गुना बढ़ी: पीएम मोदी

भारत की बायो-इकोनॉमी पिछले 8 साल में आठ गुना बढ़ी: पीएम मोदी

पीएम मोदी 9 जून की सुबह नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी 2022 का उद्घाटन किया है। बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी 2022 9 और 10 जून को आयोजित किया जाने वाला एक दो दिवसीय कार्यक्रम है। इसका आयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टैंस काउंसिल द्वारा किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी बीआईआरएसी की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। 

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत की बायो-इकोनॉमी पिछले 8 साल में आठ गुना बढ़ी: पीएम मोदी

पीएम मोदी 9 जून की सुबह नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी 2022 का उद्घाटन किया है। बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी 2022 9 और 10 जून को आयोजित किया जाने वाला एक दो दिवसीय कार्यक्रम है। इसका आयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टैंस काउंसिल द्वारा किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी बीआईआरएसी की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश का पहला बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो देश में बायोटेक क्षेत्र के व्यापक विकास का प्रतिबिंब है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी है।

10 अरब डॉलर से 80 अरब डॉलर तक हम पहुंच चुके हैं। भारत बायोटेक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष दस देशों की लीग में जल्द ही शामिल होगा।  नए भारत के इस नई छलांग में जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद की बड़ी भूमिका रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को बायोटेक क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है। इसके मुख्य रूप से पांच कारण हैं। जिनमें विविध आबादी, विविध जलवायु क्षेत्र, प्रतिभाशाली मानव पूंजी पूल, व्यापार करने में आसानी की दिशा में प्रयास और जैव उत्पादों की मांग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हाल में ही हमने पेट्रोल में इथेनॉल की 10 प्रतिशत ब्लेंडिंग का टारगेट हासिल किया है। भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट भी 2030 से 5 साल कम करके 2025 कर लिया है। ये सारे प्रयास बायोटेक के क्षेत्र में रोजगार के भी नए अवसर बनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 2014 में हमारे देश में जहां सिर्फ 6 बायो इंक्यूबेटर्स थे, वहीं आज इनकी संख्या बढ़कर 75 हो गई है। 8 साल पहले देश में 10 बायोटेक प्रोडक्ट थे, आज इनकी संख्या 700 से अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बीते वर्षों में हमने अटल इनोवेशन मिशन, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जो भी कदम उठाए हैं, उनका भी लाभ बायोटेक सेक्टर को मिला है। स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के बाद हमारे बायोटेक स्टार्टअप्स में निवेश करने वालों की संख्या में 9 गुना की वृद्धि हुई है।

दिल्ली में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- पिछले 8 वर्षों में, हमारे देश में लगभग 60 विभिन्न उद्योगों में स्टार्ट-अप की संख्या कुछ सौ से बढ़कर 70,000 हो गई है। बायोटेक सेक्टर से जुड़े हैं 5,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप।

पीएम मोदी ने कहा – भारत को बायोटेक के क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है तो उसके पांच बड़े कारण हैं,पहला- विविध जनसंख्या, विविध जलवायु क्षेत्र, दूसरा- भारत का टैलेंटेड ह्यूमन कैपिटल पूल,तीसरा- भारत में इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए बढ़ रहे प्रयास हैं, चौथा- भारत में लगातार बढ़ रही जैव उत्पादों की मांग और पांचवा- भारत के बायोटेक सेक्टर यानि आपकी सफलताओं का ट्रैक रिकॉर्ड है।

पीएम मोदी बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 को संबोधित करते हुए कहा- भारत की जैव-अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी है। भारत बायोटेक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष दस देशों की लीग में शामिल होने से बहुत दूर नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हाल में ही हमने पेट्रोल में इथेनॉल की 10 प्रतिशत ब्लेंडिंग का टारगेट हासिल किया है। भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट भी 2030 से 5 साल कम करके 2025 कर लिया है। ये सारे प्रयास बायोटेक के क्षेत्र में रोजगार के भी नए अवसर बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 में शामिल हुए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...