1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने किया My Insurance Club का अधिग्रहण

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने किया My Insurance Club का अधिग्रहण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने किया My Insurance Club का अधिग्रहण

द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने इंश्योरेंस वेब एग्रिगेटर कंपनी My Insurance Club का अधिग्रहण कर लिया है। एक्सप्रेस ग्रुप ने My Insurance Club में 100 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है।

एक्सप्रेस ग्रुप के मुताबिक यह डील इस साल की शुरुआत में ही हो चुकी थी, लेकिन इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IRDA) की ओर से मंजूरी मिलने का इंतजार था, जो अब मिली है।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत गोयनका ने कहा, ‘माय इंश्योरेंस क्लब के स्पेस और उसे चलाने वाले लोगों को हमने पसंद किया है।

इसके अलावा हम मानते हैं कि मीडिया बिजनेस के साथ इसकी ग्रोथ हो सकती है, जिसकी हर महीने 140 मिलियन यूनिक यूजर्स तक पहुंच है।

अब तक टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस प्लान बेचते रही My Insurance Club का कहना है कि वह अब रिटेल प्लान्स जैसे मोटर और ट्रैवल इंश्योरेंस भी बेचेगी। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...