1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. करॉना वायरस: चीन की स्थिति पर है भारत की नजर

करॉना वायरस: चीन की स्थिति पर है भारत की नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करॉना वायरस: चीन की स्थिति पर है भारत की नजर

करॉना वायरस को लेकर चीन में कोहराम मचा हुआ है। इसे लेकर भारतीय दूतावास भी अलर्ट है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पेइचिंग स्थित भारतीय दूतावास चीन में फैले घातक करॉना वायरस के पर अपनी नजर बनाए रखे हुए है। चीन में भारतीय दूतावास ने दो हेल्पलाइन शुरू की है जो लोगों को हर तरह से मदद करने को तैयार है। चीन में अभी तक इस वायरस से 56 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1 हजार 975 मामले सामने आए हैं।

करॉना वायरस के सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी जुकाम होता है, लेकिन सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम से इसका संबंध खतरनाक है। क्योंकि इससे 2002 और 2003 में चीन और हॉगकांग में करीब 650 लोगो की मौत हो गई थी। विदेशमंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया कि, पेइचिंग स्थित हमारा दूतावास भारतीयों के स्वास्थ्य के लिए नजर रखे हुए है। अधिक जानकारी के लिए ट्विटर पर @EOIBeijing देखने के लिए कहा है।

चीन में भारतीयों की हर संभव मदद के लिए +8618612083629 और +8618612083617 दो हेल्पलाइन भी चालू हैं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...