1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय सेना ने मनाया 72वां सेना दिवस, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि

भारतीय सेना ने मनाया 72वां सेना दिवस, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय सेना ने मनाया 72वां सेना दिवस, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक भारतीय सेना बुधवार को अपना 72वां सेना दिवस मना रही है। वहीं सेना कमान मुख्यालय के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में सैन्य परेड और शक्ति प्रदर्शन के अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

सेना दिवस पर आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि, हमारे देशवासियों के दिलों और दिमाग में भारतीय सेना के लिए विशेष स्थान है। सेना में जाति, धर्म और क्षेत्र के ऊपर कभी भेदभाव नहीं किया जाता।

साथ ही उन्होंने कहा कि, मुझे भरोसा है कि आप नाम, नमक और निशान के सिद्धांत का पालन करते हुए देश के विश्वास पर खरा उतरेंगे। सेना दिवस के अवसर पर हम सभी अपने आपको देश को समर्पित करते हैं।

आर्मी चीफ ने कहा कि सेना हर चुनौती को स्वीकारने के लिए तैयार है। देश पर जो कोई भी बुरी नजर से देखेगा उसकों हमारे सैनिक बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगे, और हम देश वासियों की सुरक्षा के लिए हर चुनौतियों से लड़ जाएंगे और अपने देशवासियों पर जारा सी भी आंच नहीं आने देंगे।   

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...