1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय वायुसेना 88 साल की हुई, पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी वायु सेना को बधाई

भारतीय वायुसेना 88 साल की हुई, पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी वायु सेना को बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय वायुसेना 88 साल की हुई, पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी वायु सेना को बधाई

भारतीय वायु सेना के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। वायुसेना आज अपना गौरवशाली 88वां स्थापना दिवस मना रही है। भारतीय वायुसेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 को हुआ था। इसलिए हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है।

भारतीय वायुसेना इस साल अपना स्थापना दिवस ऐसे मौके पर मना रही है जब पिछले कुछ महीने से चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है। आज एक बार फिर वायुसेना आसमान में राफेल सहित दूसरे फाइटर जेट्स से उड़ान भरकर अपनी ताकत का एहसास कराएगी। इस खास मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

इस खाद मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, “एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- ‘वायु सेना दिवस पर, हम गर्व से हमारे वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायु सेना के परिवारों का सम्मान करते हैं। राष्ट्र हमारे आकाश को सुरक्षित रखने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने में भारतीय वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है।’

राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘राफेल, अपाचे और चिनूक को शामिल कर आधुनिकीकरण की चल रही प्रक्रिया भारतीय वायुसेना को सामरिक बल में बदल देगी। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में, भारतीय वायु सेना प्रतिबद्धता और क्षमता के अपने उच्च मानकों को बनाए रखना जारी रखेगी।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “वायु सेना दिवस – 2020 के अवसर पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं और शुभकामनाएं। अस्सी के आठ साल के समर्पण, त्याग और उत्कृष्टता ने भारतीय वायुसेना की यात्रा को चिह्नित किया है जो आज के साथ फिर से जुड़ने के लिए एक घातक और दुर्जेय बल है।

उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र को अपने पुरुषों और महिलाओं पर नीले रंग में गर्व है और भारतीय वायुसेना की प्रगति को सलाम करता है क्योंकि यह चुनौतियों का सामना करने और प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए तैयार है। हम आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके वायुसेना दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा, “आसमानों की सुरक्षा से लेकर विपरीत परिस्थितियों में सहायता करने तक, वायुसेना के हमारे बहादुर जवानों ने हमेशा अत्यंत साहस और दृढ़ संकल्प से सेवा की है। मोदी सरकार हमारे शक्तिशाली एयर वॉरियर्स को आसमानों में दहाड़ते रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “‘नभःस्पृशं दीप्तम्’… शौर्य, समर्पण, दक्षता एवं पराक्रम का प्रतीक, नभ प्रहरी, शत्रु नाशक, राष्ट्र रक्षक भारतीय वायुसेना के समस्त वायु वीरों को ‘भारतीय वायु सेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। युद्धकाल से लेकर शांतिकाल तक आपकी अविस्मरणीय कर्तव्यपरायणता से सम्पूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित है।”

आप को बता दे कि वायुसेना दिवस के मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से आसमान में राफेल ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। राफेल के साथ थ्री फॉर्मेशन में जगुआर लड़ाकू विमान भी रहे, जिन्होंने आसमान में उड़ान भरी। राफेल के बाद स्वदेशी विमान तेजस ने आसमान में फ्लाई पास्ट किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...