1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रति व्यक्ति GDP में बांग्लादेश से पीछे होने वाला है भारत : राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया

प्रति व्यक्ति GDP में बांग्लादेश से पीछे होने वाला है भारत : राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रति व्यक्ति GDP में बांग्लादेश से पीछे होने वाला है भारत : राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया

जनवरी महीने में आई इस कोरोना नाम की महामारी के कारण पुरे दुनिया को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और करोड़ों लोगों की आजीविका पर संकट आया है। अगर देखा जाए तो एक सौ तीस करोड़ की आबादी वाले इस देश में इसका असर अधिक होना ही था।

पीएम मोदी जी ने जो 3 महीने का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया उसके कारण देश की जीडीपी इतिहास में पहली बार माइनस 23 फीसदी तक चली गई। एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है की आने वाली तिमाही की जीडीपी भी नेगेटिव ही रहने वाली है।

इस समय देश की आर्थिक हालात ठीक नहीं है और इसी को लेकर राहुल गाँधी लगातार सरकार पर हमलावर है। अब ऐसे समय में एक और ऐसी रिपोर्ट आई है जो देश को डराने वाली है।

दरअसल आईएमएफ की एक रिपोर्ट में इस बात का अनुमान लगाया गया है की आने वाले समय में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी बांग्लादेश से भी कम रह जायेगी।

आपको बता दे, बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2020 में चार फीसदी की दर से बढ़ते हुए 1,877 डॉलर के लेवल पर है वहीं भारत में प्रति व्यक्ति जीडीपी बॉग्लादेश से सिर्फ 11 डॉलर ज्यादा यानी $1,888 है।

अब इसी खबर को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन पर देश के वादे पुरे नहीं करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने लिखा, बीजेपी के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की 6 साल की ठोस उपलब्धि,  बांग्लादेश भारत से आगे निकलने के लिए तैयार है।

हालांकि आपको बता दे, हाल ही में रिज़र्व बैंक की बैठक हुई थी जिसमे कहा गया है की इस साल भले ही जीडीपी नेगेटिव जा रही है लेकिन साल 2021 में भारत 8 फीसदी से अधिक की दर के साथ विकास करेगा और 2022 के बाद वो चीन को पीछे छोड़ सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...