1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. इंडियन मैसेंजिंग एप्प Hike हुआ हमेशा के लिए बंद, प्लेस्टोर से हटाया गया

इंडियन मैसेंजिंग एप्प Hike हुआ हमेशा के लिए बंद, प्लेस्टोर से हटाया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडियन मैसेंजिंग एप्प Hike हुआ हमेशा के लिए बंद, प्लेस्टोर से हटाया गया

व्हाट्सएप्प की नई पॉलिसी के आने के बाद बहुत सारे यूज़र Telegram और Signal की तरफ़ अपना रुख़ किया इसी बीच देसी ऐप्प Hike अब हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि Telegram और Signal एप्प की लोकप्रियता की वजह से Hike अब उनसे टक्कर नहीं ले सकता जिसकी वज़ह से उसे बंद करना पड़ा है।

हालांकि Hike के सीईओ कविन भारती मित्तल ने शुरुआती साल ही में घोषणा कर दिया था कि वो Hike App को हमेशा के लिए बंद करने वाले हैं। आप को बता दे कि अब Hike Messaging Application को आधिकारिक तौर पे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। अब आप इसे प्लेस्टोर और एप्प स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

Hike एप्प को बंद करने की सूचना के बाद कंपनी ने साफ कहा कि वो अपने कुछ नए प्रोडक्ट मार्केट में लाने वाली हैं। एक प्लेटफार्म है Rush जिसमें आप कैरम और लूडो खेल सकते हैं। और दूसरी एप्प है Vibe जिसपे आप एक दूसरे के साथ जुड़ पाएंगे। कंपनी ने कहा है कि पहले यूज़र को इसके लिए अप्लाई करना पड़ेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...