1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. भारत अब जीडीपी के साथ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है- नड्डा

भारत अब जीडीपी के साथ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है- नड्डा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तारीफे की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, भारत ने क्रय शक्ति समानता में वृद्धि के साथ सभी क्षेत्रों में जबरदस्त विकास दिखाया है, जो कि सरकार के दूरदर्शी कदमों और भविष्य के बजट के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने दूसरा ट्वीट किया। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, भारत अब 2.94 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। माननीय पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत देश पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहा है। यह सरकार की प्रगतिशील आर्थिक योजनाओं और उपायों का प्रभाव है।

आपको बता दें कि, आपको बता दें कि. भारत अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया में 5वें नंबर पर आ गया है। 2019 की एक रिपोर्ट के मुतबिक भारत की जीडीपी पिछले साल 2.94 लाख करोड़ डॉलर (209 लाख करोड़ रुपए) के स्तर पर पहुंच गई। ब्रिटेन 2.83 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी के साथ छठे और फ्रांस 2.71 लाख करोड़ डॉलर के साथ 7वें नंबर पर रहा। 2018 में भारत 7वें नंबर पर था। ब्रिटेन की 5वीं और फ्रांस की छठी रैंक थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...