भारत चीन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 19 जून शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सभी पार्टी अध्यक्षों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया हैं।
भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच पीएम मोदी ने सीमा की यथास्थिति और रणनीति को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में स्थिति की समीक्षा और आगे की रणनीति में पर चर्चा हो सकती हैं।
सोमवार देर रात भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए है, और चीन को भी भारी नुकसान की हुआ है। जिसमें चीन के 43 सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।
ऐसे समय में यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि विपक्ष लगातार सवाल कर रहा था कि केंद्र सरकार चीन मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करें और देश को बताए कि सीमा पर चल क्या रहा है और सरकार देश और विपक्ष को भी विश्वास में लें, जिसके बाद यह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई।