1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Loksabha Election 2024: 6 अप्रैल को भोपाल के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगी इंडिया गठबंधन की बैठक

Loksabha Election 2024: 6 अप्रैल को भोपाल के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगी इंडिया गठबंधन की बैठक

आम चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक दल बड़े स्तर पर जाना शुरू कर चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भोपाल के कांग्रेस मुख्यालय में 6 अप्रैल को इंडिया गठबंधन के नेता जुटेंगे। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा को घेरने की बात पर रणनीति तैयार की जाएगी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

कांग्रेस कार्यालय में होगी बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठित इंडिया गठबंधन, मध्य प्रदेश से संबंधित राजनीतिक दलों की आपसी बैठक 6 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चलेगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर संयुक्त गठबंधन की चुनावी रणनीति पर बड़े स्तर पर चर्चा होगी।

बता दें कि इस बैठक की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार, केके मिश्रा ने दिया है। जो कि 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी जिसमें इंडिया गठबंधन से संबद्धित समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी और एनसीपी दलों के प्रमुख नेता इस आयोजन में भाग लेंगे।

मिश्रा ने कहा कि, जिस तरह हमारी विपरीत विचारधारा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को सरेआम लूटा जा रहा है, हमारा गठबंधन अपनी खुली आंखों से इस लूट को लंबे समय तक नहीं देख सकता है। लिहाजा, इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर खुली चर्चा होगी। जिसमें मौजूद सभी पार्टी प्रमुखों की एक संयुक्त पत्रकार वार्ता भी बैठक के बाद आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर इन सभी राजनैतिक दलों के प्रमुखों से दूरभाष पर चर्चा कर उनकी स्वीकृति भी लेंगे और उनके पास जाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...