मुंबई: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया। इस फैसले के बाद किसान संगठनों में खुशी का माहौल है। इसके अलावा विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं, किसान संगठनों के नेता और अलग-अलग क्षेत्रों, समूहों को लोग प्रतिक्रियाएं देते हुए कॉमेंट किया है।
बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फैसले लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन में अगर किसी की सबसे ज्यादा बातें को हो रही हैं तो वो है बॉलीवुड क्विन कंगना रनौट की। पीएम मोदी के किसान कानून वापस लेने का ऐलान पर सोनू सूद, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, श्रुति सेठ, दीया मिर्जा ने जहां खुशी जताई है तो कंगना ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए भारत को ‘जिहादी राष्ट्र’ करार दिया है।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने टि्वटर अकाउंट पर पीएम के कृषि कानूनों को निरस्त करने के फैसले पर खुशी जाते हुए पॉजिटिव रिएक्शन दिया है। तापसी ने अपने ट्वीट पोस्ट में इस फैसलो को किसानों की जीत बताया। साथ ही साथ लोगों को गुरुनानक जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “इसके अलावा .. गुरपुरब दियान सब नू वढैयां।”
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने जहां ट्विटर पर लिखा-जय किसान, वहीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भूपिंदर चौधरी नामक शख्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “जीत गए आप! आप की जीत सब की जीत है।” एक्ट्रेस गुल पनाग, हिमांशी खुराना और श्रुति सेठ ने पॉजिटिव ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर किया है।
This is a wonderful news!
Thank you,@narendramodi ji, @PMOIndia, for taking back the farm laws. Thank you, farmers, for raising just demands through peaceful protests. Hope you will happily return to be with your families on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji today.— sonu sood (@SonuSood) November 19, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। पिछले करीब एक साल से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा कर दी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पांच दशक के अपने सार्वजनिक जीवन में मैंने किसानों की मुश्किलों, चुनौतियों को बहुत करीब से अनुभव किया है। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी सरकार की तरफ से उठाए कदमों पर भी चर्चा की। जानिए पीएम मोदी के इस एलान के बाद बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने क्या बड़ी बात कही है।
वही एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट कर के कहा, ”किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।