1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने, विवाद बढ़ा

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने, विवाद बढ़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने, विवाद बढ़ा

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।

दरअसल मुद्दा ये है कि राज्यपाल ने ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और राज्य में जो माहौल बिगड़ा हुआ है इसपर तत्काल रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन कल रात तक भी ममता बनर्जी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

जिसके बाद राजयपाल ने ट्वीट कर इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राज्यपाल ने ट्वीट किया – ” ‘दुर्भाग्य से मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय ने कोई उत्तर नहीं दिया। ”

राज्यपाल धनखड़ ने इससे पहले पहले ट्वीट कर ममता बनर्जी से जवाब मांगा था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था – ” मेरे निर्देशों के बारे में ममता बनर्जी के कार्यालय को सूचित किया गया कि मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की विकट स्थिति के बारे में मुझे तत्काल जानकारी दें। मुख्य सचिव को दोपहर दो बजे तक जवाब देने के निर्देश दिए गए। ”

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस और वाम दल मिलकर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे। उनके इसी बयान के बाद राज्यपाल ने ममता बनर्जी से जवाब मांगा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...