1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. विधानसभा चुनाव की तैयारिय़ों के मद्देनजर उत्तराखंड में प्रवास कार्यक्रम शुरु, BJP के ये नेता सभी 70 सीटों का करेंगे दौरा

विधानसभा चुनाव की तैयारिय़ों के मद्देनजर उत्तराखंड में प्रवास कार्यक्रम शुरु, BJP के ये नेता सभी 70 सीटों का करेंगे दौरा

सभी 70 विधानसभा सीटो पर दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल गोयल का नाम शामिल है। जो अलग अलग विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विधानसभा चुनाव की तैयारिय़ों के मद्देनजर उत्तराखंड में प्रवास कार्यक्रम शुरु, BJP के ये नेता सभी 70 सीटों का करेंगे दौरा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में आगामीं होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर एक से 15 सितंबर तक सूबे के सभी 70 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरु हो गये हैं।

आपको बता दें सभी 70 विधानसभा सीटो पर दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल गोयल का नाम शामिल है। जो अलग अलग विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे।

बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभाओं के दौरे में विधानसभा में प्रवास करने वाले पदाधिकारी दो प्रकार की बैठके लेंगे। इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र सयोंजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, विभागों के सयोंजक सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक सह सयोंजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

वहीं दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष , महामंत्रियों विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की जाएगी।

इसके साथ ही पदाधिकारियों के इन दौरे में पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं संगठन के कार्य योजना की समीक्षा के लिए भी कहा गया है। जिसमें मुख्य रूप से मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल स्तर तक गठन पर चर्चा, शक्ति केंद्र संयोजक, पालकों की सक्रियता व बूथ सत्यापन, बूथ पर होने वाले अन्य कार्यों, पन्ना प्रमुखों व पन्ना प्रमुखों की टोली सहित आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...