1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ऑनलाइन ट्रेन टिकट लेने वालों के लिए जरूरी खबर, IRCTC ने बनाए नए नियम, जान लें वरना नहीं कर पाएंगे बुकिंग

ऑनलाइन ट्रेन टिकट लेने वालों के लिए जरूरी खबर, IRCTC ने बनाए नए नियम, जान लें वरना नहीं कर पाएंगे बुकिंग

अक्सर लोग रेलवे प्लेटफॉर्म पर लगी भीड़ और लंबी लाइनों से बचाने के लिए खुद का अपना अकाउंट IRCTC के साइट पर क्रियेट करते है। जिससे वो इस भीड़भाड़ से बच सके। हालांकि अब रेलवे ने IRCTC के साइट या ऑनलाइन के लिए जरिए टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव कर दिया है। दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को अब मोबाइल नंबर और ईमेल का वेरीफिकेशन (Mobile And e Mail Verification) कराना होगा।

By: Amit ranjan 
Updated:
ऑनलाइन ट्रेन टिकट लेने वालों के लिए जरूरी खबर, IRCTC ने बनाए नए नियम, जान लें वरना नहीं कर पाएंगे बुकिंग

नई दिल्ली : अक्सर लोग रेलवे प्लेटफॉर्म पर लगी भीड़ और लंबी लाइनों से बचाने के लिए खुद का अपना अकाउंट IRCTC के साइट पर क्रियेट करते है, जिससे वो इस भीड़भाड़ से बच सके। हालांकि अब रेलवे ने IRCTC के साइट या ऑनलाइन के लिए जरिए टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव कर दिया है।

दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को अब मोबाइल नंबर और ईमेल का वेरीफिकेशन (Mobile And e Mail Verification)  कराना होगा। इसके बाद ही आप टिकट ले सकेंगे। ये नियम (Online Rail Tickets Booking Rule) उन यात्रियों के लिए है जो लंबे समय से टिकट नहीं खरीदे हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में बस 50 से 60 सेकंड ही लगेगा।

रेलवे का नया नियम

कोरोना संक्रमण की वजह से लंबे समय से टिकट बुक नहीं करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नए नियम बनाए हैं। ऐसे लोगों को आइआरसीटीसी के पोर्टल से टिकट खरीदने के लिए पहले उन्हें अपने मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरीफाई करना होगा। इसके बाद ही टिकट मिलेगी। हालांकि नियमित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा

भारतीय रेलवे का अंतर्गत आइआरसीटीसी ऑनलाइन टिकट (e-Ticket) बेचता है। टिकट के लिए यात्री इस पोर्टल पर लॉगइन और पासवर्ड बनाते हैं। और फिर ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठाते हैं। लॉगइन पासवर्ड बनाने के लिए ईमेल और फोन नंबर की जानकारी देनी होती है। यानी आप ईमेल और फोन नंबर वेरीफाई होने पर ही टिकट बुक कर सकते हैं।

जरुरी क्यों नया नियम

कोरोना कहर के कम होते ही ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं। ऐसे में टिकट की बिक्री भी बढ़ गई है। फिलहाल, 24 घंटे में करीब आठ लाख रेल टिकट बुक हो रहे हैं। आइआरसीटीसी के दिल्ली मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर व उसके पूर्व से पोर्टल पर जो अकाउंट निष्क्रिय थे उसे सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

कैसे होता है वेरिफिकेशन?

जब आप आइआरसीटीसी पोर्टल पर लॉगइन करेंगे तो वेरीफिकेशन विंडो खुलती है। इस पर पहले से रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर डालें। अब बाई तरफ एडिट व दाई तरफ वेरिफिकेशन का विकल्प होता है। एडिट विकल्प को चुन कर आप अपना नंबर या ईमेल चेंज कर सकते हैं। वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुनने पर आपके नंबर पर एक ओटीपी (One Time Password) आएगा। ओटीपी डालने पर आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाता है। इसी तरह ईमेल के लिए भी वेरिफिकेशन करना होगा। ईमेल पर मिले ओटीपी के माध्यम से इसे वेरीफाई किया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...