1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 2021 में बीजेपी आई तो लव जिहाद पर कड़ी कार्यवाई होगी – हिमंत बिस्वा सरमा

2021 में बीजेपी आई तो लव जिहाद पर कड़ी कार्यवाई होगी – हिमंत बिस्वा सरमा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2021 में बीजेपी आई तो लव जिहाद पर कड़ी कार्यवाई होगी – हिमंत बिस्वा सरमा

डिब्रूगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा – ” अगर उनकी पार्टी 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो राज्य सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़ी लड़ाई शुरू करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें असम की जमीन पर लव जिहाद के खिलाफ एक नई और कड़ी लड़ाई शुरू करनी होगी। अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो हम यह निर्णय लेंगे कि अगर कोई भी लड़का धार्मिक पहचान छुपाता है और असम की बेटियों और महिलाओं पर कुछ भी नकारात्मक टिप्पणी करता है तो उसे कड़ी सजा मिले। ”

लव जिहाद पर उन्होंने कहा – ‘‘लव जिहाद ने असम की बेटियों के लिए पहाड़ जैसी बड़ी समस्या खड़ी की है। कई लड़कियों की तो तलाक की नौबत आ गई क्योंकि उन्हें गलत नाम बताकर लड़कों ने धोखा दिया। ”

2021 में भाजपा आई तो लव जिहाद पर कड़ी कार्यवाई होगी

भविष्य में अगर भाजपा सरकार आती है तो लव जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सरकार इसके खिलाफ कानून भी बना सकती है। देश की बेटियों के साथ बुरे बर्ताव को भाजपा सरकार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सजग है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...