उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए दो दिन तक रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट रोकने का निर्णय लिया गया है। दरअसल किसी वायरस या और किसी पैथोजन से संक्रमित होने पर शरीर उससे लड़ने के लिए एंटीबॉडीज बनाता है।
रैपिड एंटीबॉडीज टेस्ट के जरिए इन्हीं एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है। खून में मौजूद एंटीबॉडी से ही पता चलता है कि उस शख्स कोरोना या किसी अन्य वायरस से संक्रमण है या नहीं।
लेकिन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने नई रैपिड किट से टेस्टिंग पर रोक लगा दी है।
आपको बताते चले, राज्य के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी लेकिन अब इसे दो दिन तक रोक दिया गया है।