नई दिल्ली : धूम्रपान एक ऐसी गंदी आदत, जो एक बार लबों पर चढ़ जाएं जल्दी छोड़ने से भी नहीं छूटता। अपने इस आदत को छोड़ने के लिए आप कई बार प्रण लेंगे, लेकिन सामने सिगरेट, कस लेते हुए शख्स को देखकर आपका वो प्रण कमजोर पड़ जाता है। वैसे भी कहा जाता है लत उस चिड़िया का नाम है, जो छुड़ाए न छूटे! लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने जिद्द से अपनी इस लत को छोड़ देते है और इसके लिए कई तरह के तरीके इजाद करते है।
ऐसा कुछ जुगाड़ इन जनाब ने भी किया। जिन्होंने धूम्रपान से दूरी बनाने के लिए अपने सिर को एस खास तरह के पिंजरे से कवर कर दिया। जिसकी चाबी उनकी पत्नी या परिवार के पास रहती है। अब जरा आप सोचिये, की चाबी पत्नी के पास तो कैसा बितता होगा, इस बेचारे शख्स पर। पत्नी तो चाबी ही नहीं देती होगी, तो खाना कैसे खाता होगा। आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की के Ibrahim Yücel कई वर्षों से धूम्रपान कर रहे थे। लेकिन जब उन्होंने इससे पीछा छुड़ाने का फैसला किया तो उन्हें काफी मुश्किल आई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक खास तरह के हेलमेट से अपना सिर कवर कर दिया ताकि वह गलती से भी अपने मुंह में सिगरेट ना रख सकें।
जानकारी के मुताबिक, इब्राहिम को मोटरबाइक राइडर्स के हेलमेट से इस पिंजरे की प्रेरणा मिली, जिसे उन्होंने खुद 130 फीट कॉपर वायर से बनाया है। हालांकि, इब्राहिम ने इस हेलमेट को थोड़ा हटकर बनाया है। दरअसल, बाइक राइडर्स जब चाहे तब अपने हेलमेट को उतार सकते हैं। लेकिन इब्राहिम को अपना हेलमेट उतारने के लिए चाबी की जरूरत पड़ती है, जो उनके परिवार के पास रहती है।
आपको बता दें कि इब्राहिम 16 साल की उम्र से रोजना दो पैकेट सिगरेट पीते थे। लेकिन जब फेफड़ों के कैंसर से उनके पिता की मृत्यु हुई तो उन्होंने अपने परिवार और अच्छी सेहत के लिए धूम्रपान से दूरी बनाने का फैसला किया। और इन्होंने ये हेलमेट इजाद किया। बता दें, इब्राहिम का हेलमेट किसी चिड़िया के पिंजरे जैसा है जिसे वो खाने-पीने के दौरान ही उतारते हैं। हालांकि, इसे उतारने के लिए उन्हें अपनी पत्नी या बच्चों की मदद लेनी पड़ती है क्योंकि उसकी चाबी उनके पास रहती है।