1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. गहरी नींद में थे लोग तभी हिल उठी जमीन, कम से कम 20 लोगों के मरने की आशंका

गहरी नींद में थे लोग तभी हिल उठी जमीन, कम से कम 20 लोगों के मरने की आशंका

Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में सुबह सुबह 5.9 तीव्रता के भूकंप से धरती हिल गई। भूकंप का असर बलूचिस्तान में क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्ला, चमन, जियारत और झोब में पड़ा है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गहरी नींद में थे लोग तभी हिल उठी जमीन, कम से कम 20 लोगों के मरने की आशंका

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान पर बुधवार-गुरुवार की रात जैसे काल बनकर टूट पड़ी। यहां गुरुवार तड़के दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान(south west Pakistan) में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए। हरनेई इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है। भूकंप तड़के 3.20 पर कई जगहों पर आया। भूकंप के झटके आते ही लोग  बिस्तर छोड़कर घरों से बाहर दौड़ पड़े। भूकंप से कई इमारतों के गिरने की खबर है। खासकर; कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। बचाव कार्य जारी है।

पाकिस्तान में भूकंप का केंद्र हरनोई से 14 किमी उत्तर-पूर्व में में था। यह जगह बलूचिस्तान प्रांत में आती है। कई और जगहों पर भी झटके महसूस किए गए। लेकिन सबसे अधिक नुकसान हरनोई में हुआ।

भूकंप से कई मकान गिर गए। इसमें दबकर 300 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इन्हें समीप के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लेकिन अस्पतालों में बिजली नहीं होने से घायलों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा।

पाकिस्तानी मीडिया geo टीवी के अनुसार भूकंप के झटके लगते ही लोग डरकर बाहर निकल आए। वे सारी रात सड़क पर बैठकर कलीम और पवित्र कुरान की आयतें पढ़ते रहे।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Provincial Disaster Management Authority-PDMA) के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं, क्योंकि वे घरों से बाहर नहीं निकल पाए। भूकंप का असर बलूचिस्तान में क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्ला, चमन, जियारत और झोब में पड़ा है।

PDMA बलूचिस्तान  के डीजी नसीर अहमद नासिर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा भेज दिया गया है। लेकिन यहां भी एक दिक्कत है। रास्ते में भूस्खलन के कारण गाड़ियां निकलने में दिक्कत हो रही है।

भूकंप से बड़े नुकसान की आशंका है। क्योंकि कई मकान गिर गए हैं। भूकंप की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थलों पर रवाना कर दी गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...