1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. इंडिया में लांच हुई Huami Zepp Z स्मार्टवॉच, 3 दिन का मिलेगा बैटरी बैकअप

इंडिया में लांच हुई Huami Zepp Z स्मार्टवॉच, 3 दिन का मिलेगा बैटरी बैकअप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडिया में लांच हुई Huami Zepp Z स्मार्टवॉच, 3 दिन का मिलेगा बैटरी बैकअप

टेक कंपनी Huami ने अपनी सबसे खास Zepp Z स्मार्टवॉच अमेरिका में लॉन्च कर दी है। इस वॉच का डायल गोल है।

इस वॉच में SpO2 सेंसर दिया गया है, जो 24 घंटे यूजर का ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट मॉनिटर करता है।

इसके अलावा इस वॉच को 340mAh की बैटरी के साथ बिल्ट-इन एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिला है। वहीं, इस स्मार्टवॉच का वजन 40 ग्राम है।

Zepp Z स्मार्टवॉच की कीमत:-

Zepp Z स्मार्टवॉच की कीमत 349 डॉलर यानी करीब 25,900 रुपये है। इस वॉच को सिंगल लेदर ब्राउन स्ट्रैप वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि इस वॉच को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।

Zepp Z स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन:

Zepp Z स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 454×454 पिक्सल है।

इस वॉच में माइक्रोफोन के साथ बिल्ट-इन एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच को कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, जीपीएस और ग्लोनेस का सपोर्ट मिला है।

वहीं, यह वॉच एंड्रॉयड 5.0 और आईओएस 10.0 से ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी Zepp Z स्मार्टवॉच में 12 स्पोर्ट मोड दिए हैं, जिनमें वॉकिंग, स्विमिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...