अभिनेता ऋतिक रोशन, जो वर्तमान में ‘विक्रम वेधा’ के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं, ने अपने प्रिय मित्र कुणाल कपूर को सबसे मजेदार तरीके से बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की।
ऋतिक ने कुणाल के पोल्का डॉटेड शॉर्ट्स पर मज़ाक उड़ाया। उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, ‘हैप्पी बडडे मेरे दोस्त! मुस्कुराते रहो, झिलमिलाते रहो और ये शॉर्ट्स प्लीज फेंक डू।”
ऋतिक रोशन ने बीते साल भी कुणाल के बर्थडे पर पोस्ट शेयर करके उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने एक पुरानी। फोटो शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे मैन मैं खुश हूं कि हम दोनों इन दोनों की तरह नहीं लगते हैं. आपको बता दें कुणाल और ऋतिक कई सालों से अच्छे दोस्त हैं।
कुणाल कपूर ने सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मनाया है। मिली जानकारी के चलते उन्होंने कहा था कि वह अपने बर्थडे को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं होते हैं और ना ही वह इससे नफरत करते हैं। वह एकदम नेचुरल रहते हैं। कुणाल ने कहा कि मुझे बुरा लगता है जो कुछ लोग करते हैं. मुझे बाकी लोगों की तरह कार्टवील करना पसंद नहीं है। अच्छा लगता है कि लोग आपको विश करते हैं लेकिन अचानक से आप एक्सपेक्ट करते हैं कि आपको खुश और सेलिब्रेशन करने वाला महसूस करें। आप पर प्रेशर होता है कि आप अच्छा समय बिताएं और कुछ स्पेशल करें।