रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : बॅालीवुड एक्टर टाइगर श्रॅाफ की बहन कृष्णा श्रॅाफ फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रहती है। हालांकि, वो अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं । एक बार फिर उन्होंने सेक्सी और हॅाट अंदाज में फोटो क्लिक करवाए हैं । जिस पर फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है ।

दरअसल, कृष्णा ने हाल ही में बिकिनी में फोटोशूट करवाया है । जिसे उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । तस्वीरों में कृष्णा पिंक कलर की बिकिनी में नज़र आ रही हैं । कृष्णा फोटोज में बेहद ह्रॅाट पोज दे रही है, जिसमें उनका अंदाज बेहद हॅाट और सेक्सी लग रहा हैं ।

वहीं, बात करें कृष्णा की फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की तो बता दें कि जहां एक तरफ फैंस उनकी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं । साथ ही ‘bold’ , ‘beautiful’ जैसे कमेंट कर रहे हैं ।वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें कृष्णा श्रॅाम की तस्वीरें बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं । जिसके चलते कृष्णा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है । फैंस उन्हें कमेंट कर रहे हैं- ‘कुछ तो शर्म करो’ ।

बता दें कि हाल ही में कृष्णा श्रॉफ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थी । जानकारी के मुताबिक, कृष्णा ब्वॅाय फ्रैंड ईबान ह्याम्स के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थी । जिसकी वजह से उन्होंने ईबान से ब्रेकअप कर लिया था ।