मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया है।
राहुल गांधी ने किसानों की आमदनी और भारत का चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर मोदी सरकार के रुख को निशाना बनाया था, जिसके बाद मिश्रा ने गुरुवार को उन्हें लेकर यह बयान दिया।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भोपाल में संवाददाताओं से कहा, ‘10 दिन में कर्जा माफ, 15 मिनट में चीन साफ।
मैं तो उस गुरु को नमन कर रहा हूं, जिसने इन्हें पढ़ाया है। इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा वह लाते कहां से हैं? यह समझ में नहीं आया मुझे तो।
करैरा विधानसभा क्षेत्र में मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुआ। यहां उप चुनाव में @BJP4MP प्रत्याशी श्री जसवंत जाटव जी के समर्थन में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। pic.twitter.com/gaPBgPCXZA
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 9, 2020
दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक जनसभा में चीन के साथ महीनों से चल रहे विवाद को लेकर बयान दिया था।
उन्होंने कहा था, ‘कायर प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं ली है।
आज दुनिया में एक ही ऐसा देश है, जिसकी जमीन पर किसी दूसरे देश ने कब्जा जमाया है। भारत ऐसा अकेला देश है, जहां एक दूसरा देश आया और 1200 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा जमा लिया।
करैरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए @BJP4MP के उम्मीदवार श्री जसवंत जाटव जी के समर्थन में आज जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़गोर,रायकला,बिल्हारी और सनाई सहित अन्य ग्राम में पहुंचकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। pic.twitter.com/hZMQ9x37D9
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 9, 2020
पीएम मोदी खुद को ‘देशभक्त’ बुलाते हैं और पूरे देश को पता है कि चीनी शक्तियां हमारे क्षेत्र में हैं, कैसे देशभक्त हैं वो? अगर हमारी सरकार होती तो हमने चीन को 15 मिनट के भीतर उठाकर बाहर फेंक दिया होता।’
इसके अलावा उन्होंने दिसंबर, 2018 में हुए राजस्थान विधानसभा के चुनावों से पहले उन्होंने वादा किया था कि वो सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर ही कांग्रेस की सरकार किसानों के लोनमाफी को लेकर एक योजना जारी करेगी।
कांग्रेस दिसंबर में सत्ता में आई, हालांकि, 10 दिनों की बजाय लोनमाफी की घोषमा फरवरी में की गई।