आगर मालवाः बड़ौद रोड चौराहे पर आज हिन्दू संगठनों का आक्रोश देखने को मिला, जहां विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद, लैंड जिहाद सहित अन्य कथित हिन्दू विरोधी गतिविधियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

ज्ञापन के माध्यम से की गई कड़ी कार्रवाई की मांग
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आगर मालवा से संवाददाता धीरप हांडा की रिपोर्ट