रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: ये तो हम सभी जानते है कि जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘स्वामी दादा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद सुभाष घई की फिल्म ‘हिरो’ की जबरदस्त कामयाबी से जैकी दादा रातों रात स्टार बन गये थे। जैसे-जैसे जैकी श्रॉफ का हिदीं सिनेमा में स्टारडम बढ़ रहा था वैसे-वैसे उनका प्यार भी परवान चढ़ता जा रहा था।
जी हां अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 13 साल की आयशा को जब देखा था तभी से जैकी दादा उनपर फिदा हो गये थे। हालांकि जैकी श्रॉफ का दिल पहले से ही किसी और के लिए धड़क चुका था लेकिन वो उस वक्त विदेश से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी। और यहां समय के साथ-साथ जैकी का प्यार आयशा के लिए बढ़ने लगा था । एक तरफ जहां जैकी दादा की फिल्में लगातार कामयाब हो रही थी वहीं दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ आयशा के साथ अपने रिश्ते को एक नये आयाम पर ले जा रहे थे।

पर दिक्कत तब आयी जब शादी के लिए बात होने लगी क्योंकि जैकी श्रॉफ तो पहले से किसी और से शादी करना चाहते थे। ऐसे में इधर आय़शा ने बड़ी ही दिलेरी के साथ काम करते हुए अपने सच्चे प्यार की दासतान जैकी की गर्लफ्रेंड को लेटर(खत) के जरिए बता दी। पर ये भी क्लीयर कर दिया कि वो ही जैकी से शादी करेगी । हालांकि आयशा बहुत ही अच्छे घराने की थी पर अपने प्यार जैकी के खातिर आयशा ने मुबंई के एक चौल में रहना पसंद किया।
ऐसे ही समय बीतता गया और फिर 1987 में दोनों ने शादी करली। और तबसे लेकर आज तक जैकी और आयशा साथ है। जैकी दादा के मुताबिक आयशा उनके लिए एक परी जैसी थी जिन्होंने उनकी लाइफ को पूरी तरह से बदल दिया था । वहीं इन दोनों का बेटा टाइगर श्रॉफ भी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चुका है।
हिंदी सिनेमा में जैकी दादा अपने एक खास अंदाज के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है और वो अंदाज है ‘बीडू’। अपने 3 दशक के फिल्मी करियर में जैकी दादा जहां ग्लैमर की दुनिया में चमके वहीं दूसरी ओर कुछ एक विवादों की वजह से उन्हें सुर्खियों में भी रहना पड़ा था। इन्हीं मे से एक था रेप की कोशिश का आरोप जो एक्ट्रेस तब्बू ने जैकी श्रॉफ पर लगाया था। लेकिन इस मामले में कुछ भी साबित नहीं हो पाया था।