1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. HEAVY RAIN IN MUMBAI:मुंबई की बेदम हुई बारिश बढ़ा रही है लोगों की समस्याएं

HEAVY RAIN IN MUMBAI:मुंबई की बेदम हुई बारिश बढ़ा रही है लोगों की समस्याएं

 देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। गोवा-महाराष्‍ट्र से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल भी बारिश से अछूता नही रहा है। मॉनसून ने अपनी अधिकता की दस्तक मुंबई में भी दे दी है । आईएमडी ने भारी बारिश को देखते हुए मुंबई मेंं अलर्ट जारी कर दिया है । मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की दी गई जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
HEAVY RAIN IN MUMBAI:मुंबई की बेदम हुई बारिश बढ़ा रही है लोगों की समस्याएं

HEAVY RAIN IN MUMBAI: देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। गोवा-महाराष्‍ट्र से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल भी बारिश से अछूता नही रहा है। मॉनसून ने अपनी अधिकता की दस्तक मुंबई में भी दे दी है ।

आईएमडी ने भारी बारिश को देखते हुए मुंबई मेंं अलर्ट जारी कर दिया है । मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की दी गई जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते ट्रेन सेवाएं रद्द होती हुई नजर आई।

मिली जानकारी के मुताबिक  कल्याण और ठाकुर्ली स्टेशन के बीच व्यस्त समय के दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए बाधित हुई । सुबह छह बजे से सात बजे के बीच महज एक घंटे में कुछ इलाकों में 34 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी कि सोमवार सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए शहर और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी के चलते IMD ने मालाबार और मुलुंड हिल में सुबह छह बजे से सात बजे के बीच 34 मिलीमीटर, भांडुप में 29 मिलीमीटर, वडाला ईस्ट में 24 मिलीमीटर और वर्सोवा में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

लोगों को हो रही है भारी समस्याएं

दरअसल, मुंबई में बारिश के रुकने के आसार अभी दूर- दूर तक नजर नही आ रहे है ,जिसके चलते रेल अपने नियमित समय से लेट हो गई है ,जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पश्चिमी रेलवे का कहना है कि कहा लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित कर दी गई है हालांकि, यात्रियों ने दावा किया कि रेलगाड़ियां पांच से 10 मिनट की देरी से चल रही थीं।

मुंबई में बारिश के दौरान सड़को की स्थिति कुछ इस तरह थी कि पैदल चलने में भी लोगों को भारी समस्या हो रही थी।सड़को पर हो रहा जलभराव से आवा-जाही भी काफी प्रभावित हो रही है।वाहन भी लंबे समय से एक ही स्थान पर रुके हुए नजर आ रहे है।

ट्रेन व बस सेवांए हुई प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई के कुछ ईलाकों में रविवार शाम 4 बजे तक शहर में 82 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 96 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

वहीं पश्चिमी और मध्य रेलवे दोनों मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं , हालांकि, मानखुर्द, पनवेल और कुर्ला स्टेशन के पास जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेन 15 से 20 मिनट देरी से चलती हुई नजर आई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

हवाई सेवांए भी हुई प्रभावित

IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई और उपनगरीय इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गई। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से यातायात व्‍यवस्‍था पूरी तरह से प्रभावित रहा।

वहीं दूसरी तरफ, मुंबई एयरपोर्ट पर भी हालात खराब है, जिसके चलते दर्जनों फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। रनवे की हालत को देखते हुए कई बार एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन को भी  रोकना पड़ा।

THIS POST IS WRITTEN BY PRIYA TOMAR

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...