1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लॉकडाउन से पहले शराब लेने पहुंची महिला की ‘हेल्थ टिप’ वायरल, ‘एक पैग रोज…दूर रहेंगे रोग’….

लॉकडाउन से पहले शराब लेने पहुंची महिला की ‘हेल्थ टिप’ वायरल, ‘एक पैग रोज…दूर रहेंगे रोग’….

By: Amit ranjan 
Updated:
लॉकडाउन से पहले शराब लेने पहुंची महिला की ‘हेल्थ टिप’ वायरल, ‘एक पैग रोज…दूर रहेंगे रोग’….

नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते लगातार कोरोना केस को लेकर आज दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने एक सप्ताह के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से लगातार शराब के ठेकों पर भारी भीड़ देखने को मिला। इसी बीच एक महिला यहां पर शराब लेने पहुंची, जिसने दारू को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया, जिससे वो लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है और जिनका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में शराब की दुकान पर लगी भीड़ के बीच एक महिला ने कहा कि वो यहां शराब लेने आई हैं, इसमें एल्कोहल है ये फायदा करेगा। इंजेक्शन फायदा नहीं करेगा, एल्कोहल फायदा करेगी। जितनी लोग दारू पिएंगे, उतने ही लोग सही रहेंगे।’

महिला ने कहा कि हमें दवाई से कोई असर नहीं होगा, सिर्फ पैग से ही असर होगा। मैं 35 साल से पी रही हूं, मैंने कोई दूसरी डोज़ कभी नहीं ली। हम यही लेते हैं, एक पैग रोज का और उसमें ही हमारी डोज़ चलती है।

दिल्ली में लगे एक हफ्ते के लॉकडाउन पर महिला ने कहा कि ठेका खुला रखना चाहिए, हम अस्पताल जाने से बचे हुए हैं। आगे भी बचे रहेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में सोमवार (आज) रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू होगा, जो अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी क्षेत्र से ही जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी और बेवजह बाहर जाने पर रोक रहेगी।

बता दें कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद दिल्ली के अलग-अलग बाजारों में भीड़ देखी गई। जिसमें प्रमुख दिल्ली के गोल मार्केट, दरियागंज है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...