1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जनपद बहराइच का दौरा किया

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जनपद बहराइच का दौरा किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जनपद बहराइच का दौरा किया

{ मनीष की रिपोर्ट }

कोरोना महामारी को लेकर जनपद के अस्पतालों की व्यवस्था को देखने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जनपद बहराइच का दौरा किया और जिला अस्पताल के भीतर बने कोरोना वार्ड के साथ आइसोलेशन वार्ड और क्वारन्टीन वार्ड का निरीक्षण किया।

अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने कहा कि लखनऊ से चलने के बाद बहराइच के कई स्वास्थ्य केंद्रों की उन्होंने जांच की है जहां पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ दिखाई पड़ी है

पत्रकारों के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने कहा कि नोएडा में इलाज के अभाव में एंबुलेंस के भीतर जिस महिला की मौत हुई है उस प्रकरण की अभी हमें पूरी जानकारी नहीं है।

हम इसकी जानकारी लेंगे कि वह महिला किस-किस अस्पतालों में इलाज के लिए गई है। उसके बाद ही इस मामले पर कुछ कह सकेंगे।

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को और बेहतर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...