स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने बुधवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों के ठीक होने की बढ़ती दर और इलाजरत मरीजों की संख्या में लगातार आ रही कमी साबित करती है कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में कोरोना पर रोक लगाने की रणनीति सफल है।
#Rewa को चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी सौगात!
आज मैंने #MadhyaPradesh के CM श्री @ChouhanShivraj जी के साथ संयुक्त रुप से VC द्वारा श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय,रीवा के नए 'Super Speciality Hospital' का लोकार्पण किया। इसका निर्माण #PMSSY के तहत 150 करोड़ रू की लागत से किया गया है। pic.twitter.com/W4NB1jH0K2
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) October 7, 2020
मध्यप्रदेश के रीवा में एक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के डिजिटल उद्घाटन में हर्षवर्द्धन ने कहा कि जांच की क्षमता को सफल तरीके से बढ़ाया गया है और कुल जांच की संख्या के मामले में देश ने आठ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Super Speciality Hospital के लोकार्पण के मौके पर #MadhyaPradesh के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री @VishvasSarang जी व #Rewa के सांसद श्री @Janardan_BJP जी की भी उपस्थिति रही। इस हॉस्पिटल में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीज़ों के उपचार के लिए 7 विभाग व 2 सहायक विभाग परिकल्पित हैं। #PMSSY pic.twitter.com/hjalbEF0d7
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) October 7, 2020
उन्होंने कहा ‘‘पिछले नौ महीने से भारत संक्रमण की बीमारी से अनवरत लड़ रहा है। भारत में ठीक होने की बढ़ती दर और इलाज मामलों की संख्या में लगातार आ रही कमी से साबित होता है कि केंद्र के नेतृत्व में कोरोना पर रोक लगाने की रणनीति सफल है।
बयान में बताया गया है, ‘‘हमने अपनी जांच क्षमता सफलतापूर्वक बढ़ाई है जो कुल जांच के लिहाज से आठ करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।”
#कोरोना से उत्पन्न संकट की चर्चा करते हुए मैंने कहा कि इतनी बड़ी आबादी के बावजूद हम इस बीमारी पर काबू पाने में काफी सफ़ल रहे हैं।
अब तक 57 लाख 44 हज़ार से अधिक रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं और recovery rate आज 85 % तक पहुंच गई है। @PMOIndia pic.twitter.com/dIF3KDWn3N
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) October 7, 2020
उन्होंने कहा कि जनवरी में एक प्रयोगशाला थी जो अब पूरे देश में 1889 हो गयी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उपचार और कोविड-19 के टीका के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रगति पर मुझे विश्वास है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जल्द ही भारत और अधिक सफलता हासिल करेगा।”
#Rewa में 'Super Speciality Hospital' की स्थापना से न सिर्फ़ रीवा शहर बल्कि रीवा, शहडोल एवं सागर संभाग में आने वाले कुल 15 ज़िलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के निकटतम ज़िलों की जनता को भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सकेगी।@ChouhanShivraj @PMOIndia #PMSSY pic.twitter.com/0eTlKcTJA3
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) October 7, 2020
भारत में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बुधवार को 72,049 नये मामलों के साथ 67.57 लाख हो गई जबकि अभी तक 57 लाख 44 हजार 693 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. इससे ठीक होने की राष्ट्रीय औसत दर 85.02 फीसदी हो गई है।