1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट

उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट

{ डोईवाला से संजय राठौर की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस ने चीन से निकलकर अन्य देशों में भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं. भारत में भी कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के चलते सर्तकता बरती जा रही है.

उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया, वही कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार द्वारा सभी प्रदेशो में गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है।

health-department-alert-about-corona-virus

जिसके चलते उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोलीग्रांट हॉस्पिटल में भी सतर्कता बरतें जा रही है चीन से यदि कोई पैसेंजर आ रहा है तो उसकी स्क्रीनिंग की जा रही है.

health-department-alert-about-corona-virus

यदि स्क्रीनिंग करने के बाद कोई भी लक्षण पाए जाने की बात सामने आयेगी तो उनको आइसोलेट किया जायेगा। इसके साथ ही डोईवाला विकासखण्ड कार्यालय में पेम्पलेट के जरिये लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

health-department-alert-about-corona-virus

जॉली ग्रांट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर धबराने की बात नही है, बस लोगो को सतर्क रहने की जरूरत है। 

उन्होने कहा कि  कोरोना वायरस के मरीजों में आमतौर पर जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण देखे जाते हैं. इसके बाद ये लक्षण न्यूमोनिया में बदल जाते हैं, और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं. इसमें फेफड़े में गंभीर किस्म का संक्रमण होता है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...