1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्‍ली की निर्भया की वकील सीमा समृद्धि कुशवाह लड़ेंगी हाथरस की बेटी का केस

दिल्‍ली की निर्भया की वकील सीमा समृद्धि कुशवाह लड़ेंगी हाथरस की बेटी का केस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्‍ली की निर्भया की वकील सीमा समृद्धि कुशवाह लड़ेंगी हाथरस की बेटी का केस

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप और हत्‍या की शिकार युवती का मुकदमा दिल्‍ली की निर्भया की वकील रहीं सीमा समृद्धि कुशवाह लड़ेंगी।

खुद सीमा कुशवाह ने बताया है कि दो दिन पहले ही हाथरस पहुचंकर पीड़ि‍ता के परिवार से मिली सीमा को परिवार ने भी मुकदमा करने की मंजूरी देने के साथ ही पूरी घटना की जानकारी दी है। लिहाजा वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने को लेकर तैयारियां कर रही हैं।

एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाह ने बताया कि पीड़ि‍ता के भाई से हुई फोन पर बातचीत के बाद वे हाथरस परिवार से मिलने पहुंची जहां उन्‍हें मिलने से रोक दिया गया था।

हालांकि इसके बाद भी पीड़ि‍ता का चचेरा भाई उनसे मिलने दिल्‍ली पहुंचा। जहां मुकदमा करने को लेकर सभी जरूरी बातें फाइनल हो गई हैं। इसके साथ ही परिवार से वकालत नामा पर हस्‍ताक्षर कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

वे बताती हैं, ‘इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। हालांकि अभी उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित की गई एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 12 अक्‍तूबर को यह रिपोर्ट आनी है।

जिसे देखने के बाद ही हम मुकदमा फाइल करेंगे। अगर एसआईटी की रिपोर्ट में कमियां नजर आएंगी या किसी का कोई बयान दर्ज नहीं हुआ होगा या चीजें बदली गई होंगी तो उससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट भी मूव कर सकते हैं और कोर्ट से निर्देश देने के लिए अपील करेंगे, जिसमें कोर्ट संज्ञान लेने से पहले इस मामले की विभिन्‍न एंगल से दोबारा जांच का आदेश दे सकता है।

पीड़ि‍ता के गांव में दूसरा पक्ष किसी भी तरह से लड़कों को बचाने की कोशिश में जुटा है। इसके लिए वे इस परिवार और मदद करने वालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं लिहाजा इस मामले को हम दिल्‍ली में ट्रांसफर करवाने की पूरी कोशिश भी करेंगे।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...