1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हाथरस कांड की जांच सीबीआई करेगी सीएम योगी ने दिए आदेश

हाथरस कांड की जांच सीबीआई करेगी सीएम योगी ने दिए आदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड की जांच सीबीआई करेगी सीएम योगी ने दिए आदेश

उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को ले कर देश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। योगी सरकार पर लगातार आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। हाथरस की घटना की जांच अब सीबीआई करेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दफ्तर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के माध्यम से कराने की संस्तुति कर रही है।इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

यूपी के उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की बीजेपी सरकार ने केंद्र सरकार से हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई द्वारा कराए जाने की सिफारिश की है. प्रदेश के 24 करोड़ नागरिकों सहित एक-एक माता-बहन व बेटियों की रक्षा-सुरक्षा हेतु यूपी सरकार कटिबद्ध है।

सीएम योगी की ओर से ये आदेश तब आया जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने यहां पर गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...