1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हाथरस केस: राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों को बचा रही सरकार

हाथरस केस: राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों को बचा रही सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस केस: राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों को बचा रही सरकार

हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर यूपी सरकार और यूपी पुलिस पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस की ओर से चलाए गए डिजिटल कैंपेन के अंतर्गत एक वीडियो शेयर किया।

राहुल गाँधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं। आइये, देशभर में महिलाओं पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायें- एक क़दम बदलाव की ओर।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने यूपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और पीडि़त महिलाओं की सच्चाई और आवाज सुनने के बजाय उन पर आरोप लगाए जाते हैं। उन्हें बदनाम किया जाता है। यह सबसे शर्मनाक और कायरतापूर्ण कार्य है। लेकिन देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी।

एक बहन को दोषी ठहराया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...